Responsive Search Bar

Govt Job

DRDO में जॉइन करें इंटर्नशिप, रियल रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका

Job Details

Salary Name :

Post Name :

Qualification :

Age Limit :

Exam Date :

Last Date :

Apply Now

DRDO Internship 2026: DRDO में इंटर्नशिप का शानदार मौका, 6 महीने तक रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर

रिसर्च और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के तहत कार्यरत नेवल मैटेरियल रिसर्च लेबोरेटरी (NMRL) ने बीई/बीटेक और एमएससी छात्रों के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है। इस इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को रियल रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अनुभव मिलेगा।

इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने तय की गई है और कार्यक्रम की शुरुआत 1 जुलाई 2026 से होगी। चयनित छात्रों को हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। वहीं, इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने वाले उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र (Certificate) प्रदान किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन

एमएससी छात्र इन विषयों से आवेदन कर सकते हैं –

  • केमिस्ट्री
  • बायोटेक्नोलॉजी
  • फिजिक्स

बीई/बीटेक छात्रों के लिए योग्य ब्रांच –

  • केमिकल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन
  • कंप्यूटर साइंस / आईटी

स्टाइपेंड

इंटर्नशिप के दौरान चयनित छात्रों को ₹5,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

  • मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई/बीटेक के फाइनल ईयर के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • एमएससी के सेकंड ईयर में पढ़ रहे छात्र भी पात्र होंगे।
  • इंजीनियरिंग छात्रों के पिछले सेमेस्टर में न्यूनतम 7.0 CGPA होना चाहिए।
  • साइंस पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के पहले वर्ष में कम से कम 65 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।

जरूरी दस्तावेज

  • भरा हुआ आवेदन पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • कॉलेज से अनुमति पत्र
  • पिछले सेमेस्टर की मार्कशीट
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु – 25 वर्ष

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं —

  1. DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. DRDO NMRL Internship 2026 आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  3. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  4. जरूरी दस्तावेज संलग्न करें।
  5. फॉर्म पर हस्ताक्षर करें।
  6. आवेदन फॉर्म निर्धारित ईमेल आईडी पर भेज दें।

ईमेल आईडी : mmg.nmrl@gov.in

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

रिसर्च, डिफेंस टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए यह इंटर्नशिप एक अच्छा अवसर हो सकती है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ लें।

Apply Now Link

Note: The link above will take you to the job application. Copy the link and open it in a new tab. Best of luck!

For more job updates, please join our WhatsApp and Telegram channels. We update new jobs daily. Also, please share this post with your relatives and friends to help them try for this job. Sharing is caring.

Related Job Posts

 Profile Photo

NARAYAN SINGH

मैं नारायण सिंह मालावत, जवतरा गाँव, (जो की उदयपुर जिले में भिंडर के पास एक छोटा सा गाँव हैं) से हूँ और 2012 से शिक्षा विभाग में कार्यरत हूँ। मैं एक ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ, जहाँ मैं शिक्षा, सरकारी नौकरी और करियर से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा करता हूँ।

Leave a Comment

About Us

Follow Us

Join WhatsApp Join Telegram