Responsive Search Bar

UPSC Recruitment 2026: 194 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुल्क सिर्फ 25 रुपए

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप A और ग्रुप B के कुल 194 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत DGCA, PESO, डाक विभाग, भारतीय मौसम विभाग (IMD), भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, रक्षा मंत्रालय और MSME मंत्रालय सहित कई विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSC Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

भर्ती के विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

  • एयरवर्दीनेस ऑफिसर : फिजिक्स, मैथ्स या एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस से ग्रेजुएशन/इंजीनियरिंग के साथ AME लाइसेंस
  • डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एक्सप्लोसिव : केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या केमिस्ट्री में एमएससी
  • मैनेजर (मेल मोटर सर्विस) : मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में बीटेक
  • जूनियर टेक्निकल ऑफिसर : ऑयल टेक्नोलॉजी में बीई/बीटेक या शुगर टेक्नोलॉजी में पीजी डिप्लोमा
  • जूनियर टेक्निकल ऑफिसर (केमिकल इंजीनियरिंग) : केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री
  • साइंटिफिक ऑफिसर : फिजिक्स में पीजी या मैकेनिकल/मैटलर्जी डिग्री
  • डिप्टी सुपरिटेंडिंग आर्कियोलॉजिकल इंजीनियर : सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री
  • एसोसिएट प्रोफेसर (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) : बीई, बीटेक, एमटेक और पीएचडी
  • लेक्चरर (परशियन लैंग्वेज) : परशियन भाषा में पोस्ट ग्रेजुएशन
  • लेक्चरर (तिब्बती भाषा) : तिब्बती भाषा में पीजी
  • साइंटिस्ट बी (एटमॉस्फेरिक साइंस/जनरल मीटिरियोलॉजी) : संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन
  • साइंटिस्ट बी (इंस्ट्रूमेंटेशन) : इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस या मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिग्री
  • डिप्टी डायरेक्टर (सिविल इंजीनियरिंग) : सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री और पीजी
  • जॉइंट असिस्टेंट डायरेक्टर : बीई, बीटेक या बीएससी
  • असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर : संबंधित क्षेत्र में बैचलर डिग्री
  • डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइन्स सेफ्टी : माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री
  • असिस्टेंट डायरेक्टर ग्रेड-1 (IEDS) Chemical : संबंधित विषय में मास्टर डिग्री

UPSC Recruitment 2026: आयु सीमा

इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 30 वर्ष से 48 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

UPSC Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू
  • मेडिकल एग्जाम

UPSC Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवार : 25 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और सभी महिला उम्मीदवार : आवेदन निशुल्क

UPSC Recruitment 2026: सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 से लेवल-13 के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा।

UPSC Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए One Time Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

UPSC Recruitment 2026: महत्वपूर्ण लिंक

Leave a Comment

Related Job Posts

 Profile Photo

NARAYAN SINGH

मैं नारायण सिंह मालावत, जवतरा गाँव, (जो की उदयपुर जिले में भिंडर के पास एक छोटा सा गाँव हैं) से हूँ और 2012 से शिक्षा विभाग में कार्यरत हूँ। मैं एक ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ, जहाँ मैं शिक्षा, सरकारी नौकरी और करियर से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा करता हूँ।

Leave a Comment

About Us

Stay informed about the latest government job updates with our Sarkari Job Update website. We provide timely and accurate information on upcoming government job vacancies, application deadlines, exam schedules, and more.

Follow Us

Subscribe For New Job Updates

Name