राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 1st ग्रेड शिक्षक (स्पेशल एजुकेशन) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 121 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 1 जून 2026 से RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो स्पेशल एजुकेशन क्षेत्र में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए:
- इंग्लिश
- हिंदी
- इतिहास
- पॉलिटिकल साइंस
- सोशियोलॉजी
- म्यूजिक
इसके साथ अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है:
- बीएड (स्पेशल एजुकेशन)
या - बीएड + 2 वर्ष का डिप्लोमा (स्पेशल एजुकेशन)
साथ ही उम्मीदवार को हिंदी भाषा एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना जरूरी है।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
- अधिकतम आयु : 40 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-12 के अनुसार प्रतिमाह ₹44,300 से ₹1,40,100 तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:
✔ लिखित परीक्षा
✔ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
✔ मेडिकल एग्जाम
✔ फाइनल मेरिट लिस्ट
परीक्षा सिलेबस
परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:
- टीचिंग मैथडोलॉजी
- स्पेशल एजुकेशन कॉन्सेप्ट
- राजस्थान सामान्य ज्ञान
- करंट अफेयर्स
- एजुकेशनल साइकोलॉजी
आवेदन शुल्क
- सामान्य / बीसी / ईबीसी (CL) / अन्य राज्य उम्मीदवार : ₹600
- बीसी / ईबीसी / ईडब्ल्यूएस (NCL) : ₹400
- करेक्शन शुल्क : ₹500
क्वालिफाइंग मार्क्स
- सामान्य वर्ग : न्यूनतम 40%
- एससी / एसटी वर्ग : न्यूनतम 35%
ऐसे करें आवेदन
✔ सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
✔ आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पूरी करें।
✔ “1st Grade Teacher (Special Education) Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
✔ आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
✔ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
✔ आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
✔ भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण लिंक
- ऑफिशियल वेबसाइट : rpsc.rajasthan.gov.in
- ऑफिशियल नोटिफिकेशन : Click Here