Responsive Search Bar

JKSSB Recruitment 2026: 130 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

जम्मू और कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 130 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 22 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर पूरी करनी होगी।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों की योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों के पास निम्न में से कोई योग्यता होनी चाहिए:

✔ 10वीं पास
✔ आईटीआई सर्टिफिकेट
✔ डिप्लोमा
✔ ग्रेजुएशन
✔ संबंधित क्षेत्र में डिग्री

इन पदों पर होगी भर्ती

  • इलेक्ट्रिशियन
  • प्लंबर
  • लैबोरेटरी असिस्टेंट
  • लाइब्रेरी असिस्टेंट
  • कंप्यूटर असिस्टेंट
  • जूनियर ग्रेडर
  • मशीन मैन
  • बाइंडर
  • हेड वीवर
  • प्रेस मैकेनिक
  • रेफ्रिजरेटर मैकेनिक
  • हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को ₹19,900 से ₹1,13,500 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

आयु सीमा

  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

✔ रिटन / OMR बेस्ड एग्जाम
✔ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
✔ मेडिकल एग्जाम

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / आरबीए / एएलसी / आईबी (पुरुष उम्मीदवार) : ₹600
  • एससी / एसटी-1 / एसटी-2 / ईडब्ल्यूएस / पीडब्ल्यूबीडी : ₹500

जरूरी दस्तावेज

✔ आधार कार्ड
✔ पैन कार्ड
✔ 10वीं की मार्कशीट
✔ निवास प्रमाण पत्र
✔ जाति प्रमाण पत्र
✔ आय प्रमाण पत्र
✔ मोबाइल नंबर
✔ पासपोर्ट साइज फोटो

ऐसे करें आवेदन

✔ सबसे पहले JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
✔ होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
✔ रजिस्ट्रेशन करके जरूरी जानकारी भरें।
✔ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
✔ आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
✔ भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक

Leave a Comment

Related Job Posts

 Profile Photo

NARAYAN SINGH

मैं नारायण सिंह मालावत, जवतरा गाँव, (जो की उदयपुर जिले में भिंडर के पास एक छोटा सा गाँव हैं) से हूँ और 2012 से शिक्षा विभाग में कार्यरत हूँ। मैं एक ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ, जहाँ मैं शिक्षा, सरकारी नौकरी और करियर से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा करता हूँ।

Leave a Comment

About Us

Follow Us

Join WhatsApp Join Telegram