---Advertisement---

BSTC College Allotment Result 2026: राजस्थान प्री डीएलएड कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

Published On: June 20, 2026
Follow Us
BSTC College Allotment Result 2026
---Advertisement---

राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) काउंसलिंग 2026 में शामिल अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने BSTC College Allotment Result 2026 जारी कर दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना कॉलेज अलॉटमेंट स्टेटस और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

कॉलेज आवंटन अभ्यर्थियों की मेरिट, कैटेगरी और काउंसलिंग के दौरान भरे गए विकल्पों के आधार पर किया गया है। जिन उम्मीदवारों को प्रथम चरण में कॉलेज आवंटित हुई है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर फीस जमा कर रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

BSTC College Allotment Result 2026 कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना कॉलेज अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं—

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध “College Allotment Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • Proceed बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर कॉलेज अलॉटमेंट लेटर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

फीस जमा करने की अंतिम तिथि

प्रथम चरण में कॉलेज प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को 20 जून से 27 जून 2026 तक ₹13,555 की प्रवेश फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।

कॉलेज रिपोर्टिंग और दस्तावेज सत्यापन

कॉलेज आवंटन के बाद उम्मीदवारों को 20 जून से 29 जून 2026 के बीच संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन करवाना होगा। निर्धारित समय में रिपोर्टिंग नहीं करने पर आवंटन निरस्त किया जा सकता है।

आवश्यक दस्तावेज

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्वघोषणा पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्ता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पूर्व सैनिक या रक्षाकर्मी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Upward Movement का मौका

यदि कोई अभ्यर्थी आवंटित कॉलेज से संतुष्ट नहीं है तो वह अपवर्ड मूवमेंट प्रक्रिया में भाग ले सकता है। इसके लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

  • आवेदन तिथि: 03 जुलाई से 04 जुलाई 2026
  • परिणाम जारी: 07 जुलाई 2026
  • नई कॉलेज में रिपोर्टिंग: 07 जुलाई से 09 जुलाई 2026

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
काउंसलिंग पंजीकरण11 जून से 16 जून 2026
प्रथम अलॉटमेंट सूची20 जून 2026
फीस भुगतान20 जून से 27 जून 2026
कॉलेज रिपोर्टिंग20 जून से 29 जून 2026
अपवर्ड मूवमेंट आवेदन03 से 04 जुलाई 2026
अपवर्ड मूवमेंट परिणाम07 जुलाई 2026
द्वितीय अलॉटमेंट सूची13 जुलाई 2026
तृतीय अलॉटमेंट सूची22 जुलाई 2026

Rajasthan BSTC Counselling Result 2026 Important Link

Important Links
BSTC 2026 VMOU Official WebsiteClick Here
Counselling SchedulePDF Download
College Allotment List LinkAvailable Soon
College Reporting NoticePDF Download
College Reporting Form Fill
BSTC College List 2026Click Here

BSTC 2026 परीक्षा का संक्षिप्त विवरण

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 20 मई 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि लगभग 4.97 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा परिणाम 10 जून 2026 को घोषित किया गया था, जिसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई।

FAQs

BSTC College Allotment Result 2026 कब जारी हुआ?

20 जून 2026 को प्रथम कॉलेज अलॉटमेंट सूची जारी की गई है।

कॉलेज अलॉटमेंट लेटर कैसे डाउनलोड करें?

रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्मतिथि दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

प्रवेश फीस कितनी है?

कॉलेज आवंटित होने पर ₹13,555 की फीस जमा करनी होगी।

अपवर्ड मूवमेंट क्या है?

यह ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से अभ्यर्थी बेहतर कॉलेज प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?

BSTC 2026 की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com है।

NARAYAN SINGH

मैं नारायण सिंह मालावत, जवतरा गाँव, (जो की उदयपुर जिले में भिंडर के पास एक छोटा सा गाँव हैं) से हूँ और 2012 से शिक्षा विभाग में कार्यरत हूँ। मैं एक ब्लॉगर और यूट्यूबर हूँ, जहाँ मैं शिक्षा, सरकारी नौकरी और करियर से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा करता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment